फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman Thrown from third floor in Mayur Vihar

मयूर विहार में महिला को तीसरी मंजिल से फेंका, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 20 Feb 2019 09:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Feb 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
A woman Thrown from third floor in Mayur Vihar
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक विवाहिता को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। गंभीर हालत में उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना रविवार रात की है। पुलिस ने मृतका के पति, ननद और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि नीशु (28) अपने परिवार के साथ 26/110 त्रिलोकपुरी में रहती थी। करीब डेढ़ साल पूर्व उसकी शादी शैलेंद्र गुप्ता नामक युवक से हुई थी। शैलेंद्र निजी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके 11 माह का एक बेटा भी है। नीशु के पिता 36 ब्लॉक त्रिलोकपुरी निवासी चिरंजी लाल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही नीशु को परेशान किया जाने लगा था। 

उसके साथ मारपीट करने के अलावा चार-पांच बार घर से भी निकाल दिया था। रविवार रात करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि नीशु को ससुरालजनों ने  तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया है। 

इस पर परिजन एलबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें नीशु की मौत का पता चला। एसडीएम जांच के बाद मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस एफएसएल टीम को बुलाकर घटना का सीन रिक्रिएट करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed