पुलिस स्टेशन के बाथरूम का खोला दरवाजा तो दिखा ऐसा मंजर, पैरों तले खिसक गई जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना नई दिल्ली की है। मेरठ में पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ दिल्ली आई महिला ने मंगलवार सुबह तिलक मार्ग थाने के बाथरूम में खुदकुशी कर ली।
नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा महिला के प्रेमी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।
हालांकि बृहस्पतिवार शाम तक आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार निवासी नगमा (23) मेरठ में पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। नगमा की चार वर्ष पहले शादी हुई थी।
उसका मेरठ में पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला 29 मई को प्रेमी के साथ दिल्ली आई थी। दोनों तड़के करीब 4:30 बजे इंडिया गेट पहुंचे, यहां किसी बात पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई।
इस पर प्रेमी उसे वहीं छोड़कर चला गया। इस पर नगमा तिलक मार्ग थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से अपने जीजा से बात कराने को कहा। पुलिस ने पति और जीजा से उसकी बात करा दी। परिजनों ने नगमा को लेने दिल्ली आने की बात कही।
इस बीच करीब 11 बजे महिला ने बाथरूम में चुन्नी के जरिए पानी के पाइप से फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर बाथरूम का गेट तोड़ा गया तो नगमा फंदे से लटकी थी।
न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए : डीसीपी
पुलिस के अनुसार, नगमा ने बताया था कि प्रेमी अर्जुन ने उसे धोखा दिया है। वह उससे तंग आ चुकी है। पुलिस ने नगमा की ये बातें थाने के रोजनामचे में दर्ज की थीं। पुलिस इन्हीं बातों को खुदकुशी के लिए उकसाने का कारण मान रही है।
डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि महिला ने थाने में खुदकुशी की है, इस कारण न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक की जांच में थाने में तैनात किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने नहीं आई है। महिला पुलिस की कस्टडी में नहीं थी, बल्कि उसे थाने में बैठाया गया था और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई थी।