विधवा को ले गया और साथियों संग बनाया हवस का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली विधवा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के ब्यान पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
साथियों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
दरअसल आरोपी ने महिला को उसके पति की मौत के क्लेम के बहाने फंसाने का जाल बुना। इस बीच आरोपी प्रेम सिंह विधवा को लेने के लिए बाईपास पर अपनी बाईक लेकर पहुंच गया।
इसके बाद आरोपी उसे गुड़गांव-अलवर मार्ग पर पड़ने वाले गांव ठेकड़ी के जंगलों की ओर ले गया। जहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों व प्रेम सिंह ने उसके साथ कट्टे के बल पर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया।
इतना ही नहींं गैगरेप के बाद इन दरिंदो ने महिला को जान से मारने का प्रयास भी किया। पीड़ित महिला ने दूसरे दिन किसी तरह बलात्कारियों के चंगुल से निकलकर पुलिस में शिकायत की।
बालात्कार के बाद की जान से मारने की कोशिश
जहां पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जिसमें पीड़िता के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। बलात्कार की घटना के बाद तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर जबरन बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी के अलावा बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई रजमा देवी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।