फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A wave of faith swept Delhi on Buddha Purnima, with crowds thronging temples.

Delhi NCR News: बुद्ध पूर्णिमा पर दिल्ली में आस्था का सैलाब, मंदिरों में उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
- मजनू का टीला सहित प्रमुख विहारों में विशेष आयोजन, शांति व सेवा का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी के बौद्ध मंदिरों और विहारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग भगवान गौतम बुद्ध के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की।

मजनू का टीला स्थित तिब्बती बौद्ध मठ, बुद्ध विहार, लाडो सराय और करोल बाग के कई धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। भिक्षुओं द्वारा बुद्ध के उपदेशों पर प्रवचन दिए गए, जिन्हें सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर ध्यान शिविर, शांति पाठ और सामाजिक सेवा गतिविधियां भी आयोजित हुईं। कई संस्थाओं ने जरूरतमंदों के लिए भोजन और वस्त्र वितरण किया। बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। पूरे शहर में श्रद्धा, शांति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed