फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A truck loaded with gravel overturned after a road caved in, killing a woman

Delhi NCR News: सड़क धंसने से रोड़ी से लदा ट्रक पलटा, दबकर महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
- बिंदापुर इलाके की घटना, चालक मौके से भागा, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में बृहस्पतिवार को सड़क धंसने से रोड़ी से लदा एक ट्रक पलट गया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक महिला ट्रक से गिरे रोड़ी के नीचे दब गई। महिला की पहचान सेक्टर 3 द्वारका जेजे कॉलोनी निवासी रेणु देवी के रूप में हुई। पुलिस ने महिला को ट्रक के नीचे से निकालकर अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बिंदापुर थाना पुलिस को सड़क किनारे रोड़ी लदे ट्रक के पलटने और उसमें एक महिला के दबने की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगवाकर ट्रक को सीधा किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रोड़ी को हटवाया और उसके नीचे दबी महिला को निकालकर इंदिरा गांधी अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला रेणु देवी घटना के समय बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए घर जा रही थी।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक के मालिक के जरिए चालक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सड़क धंसने की वजह से ट्रक पलटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed