फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A traffic policeman on duty was attacked by some people in Delhi's Timarpur area

Delhi: ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला, गाली-गलौज कर की मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार; वीडियो वायरल

Fri, 26 Sep 2025 09:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Sep 2025 09:12 AM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने हमला करने के आरोप में दो युवकों अकबर हुसैन और सलमान को पकड़ लिया है। हमला करने वाले कुछ लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
A traffic policeman on duty was attacked by some people in Delhi's Timarpur area
पुलिसकर्मी से मारपीट करते हुए लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के तिमारपुर इलाके में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि पुलिसकर्मी को भीड़ ने घेर रखा है और कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। वारदात 24 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 2:40 बजे की है

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर सूरज पाल सिंह तिमारपुर ट्रैफिक सर्कल में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो लोग वहां से गुजरे और बिना किसी वजह के पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करने लगे। जब एसआई सूरज पाल सिंह ने उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो दोनों युवक आक्रामक हो गए। तभी मौके पर मौजूद कुछ और लोग भी उनके साथ मिल गए और पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


वहां मौजूद एक शख्स ने पीसीआर को सूचना दी। थोड़ी देर में पीसीआर वैन और बाकी ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमले के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया, जिनके नाम अकबर हुसैन और सलमान है। हालांकि, उनके साथ मौजूद कुछ और लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed