फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A three-member committee will prepare AAP manifesto

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी आप का घोषणा पत्र तैयार

Wed, 08 Jan 2020 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
A three-member committee will prepare AAP manifesto
demo pic - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। वरिष्ठ नेता आतिशी की अगुवाई में बनी कमेटी में जस्मीन शाह और डॉ. अजोय कुमार सदस्य होंगे। अगले करीब 10 दिन में कमेटी घोषणा पत्र तैयार कर लेगी। 

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, 20 जनवरी से पहले इसे जारी कर दिया जाएगा। इसका स्लोगन ‘पिछले काम रहेंगे जारी-नए काम की है तैयारी’ से जुड़ा होगा।
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि आप के दो फेज के चुनावी अभियान में आम लोगों से बड़ी संख्या में सुझाव आए हैं। दूसरा चरण 10 फरवरी को पूरा हो रहा है। अब अगले फेज में पार्टी का जोर घोषणा पत्र तैयार करने पर रहेगा। इसमें दोनों फेज में आए सुझावों को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके आधार पर पार्टी दिल्ली की अगले पांच साल की प्राथमिकताएं तय करेगी। इसे 15 से 20 जनवरी के बीच जारी किया जाएगा। गोपाल राय ने बताया कि आतिशी आप की वरिष्ठ नेता हैं और 2015 चुनाव का घोषणा पत्र उनकी अगुवाई में तैयार हुआ था। 

वहीं, वह शिक्षा विभाग के साथ भी जुड़ी थीं, जबकि जस्मीन शाह डीडीसी के उपाध्यक्ष रहे हैं और पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. अजोय कुमार झारखंड के जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। 


14 जनवरी तक आएगी आप उम्मीदवारों की लिस्ट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रही है। ज्यादातर विधायकों का काम अच्छा रहा है, लेकिन सर्वे रिपोर्ट में जिस विधायक को लेकर आम लोगों में नाराजगी दिखेगी उसे दोबारा टिकट नहीं मिलेगा। दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट पर काम कर रही है। एक हफ्ते के भीतर इसे तैयार कर लिया जाएगा। उम्मीद है, 14 जनवरी तक लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed