फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A team will be formed to increase the number of students and improve schools.

Delhi NCR News: छात्रों की संख्या बढ़ाने और स्कूलों में सुधार के लिए बनेगी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:28 PM IST
सार

नई दिल्ली में एमसीडी शिक्षा समिति की बैठक में स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने और शिक्षकों की उपस्थिति रिकॉर्ड पारदर्शी बनाने के लिए कई फैसले लिए गए। प्रत्येक स्कूल में दो शिक्षकों की टीम बनाई जाएगी और बुनियादी ढांचे की मरम्मत पर जोर रहेगा।

विज्ञापन

विस्तार

एमसीडी की शिक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी की शिक्षा समिति की बैठक ने स्कूलों छात्रों की संख्या बढ़ाने, शिक्षकों की उपस्थिति रिकॉर्ड सुधारने और स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए है। समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रत्येक स्कूल में दो शिक्षकों की टीम बनाई जाएगी। यह टीम हर शनिवार आसपास के इलाकों में जाकर अभियान चलाएगी और अभिभावकों को स्कूलों की सुविधा मिड-डे मील, मुफ्त ड्रेस और बैग आदि के बारे में जागरूक करेगी।

योगेष वर्मा ने कहा कि इस कदम से नामांकन में वृद्धि होगी और अधिक बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की कैजुअल और अर्ली लीव का रिकॉर्ड अब पारदर्शी तरीके से अपडेट किया जाएगा। लंबे समय से कुछ जोन में चल रही परंपरा के तहत हर माह के अंतिम कार्य दिवस पर शिक्षकों को हाफ डे लीव देने की व्यवस्था अब पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगी। साथ ही छात्रों के बैंक खातों में समय पर राशि पहुंचाने के लिए विशेष निगमरानी की जाएगी। जिन स्कूलों में मरम्मत या निर्माण कार्य की आवश्यकता है, उनके लिए तत्काल एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया गया। शौचालयों और पानी की टंकियों की स्वच्छता और मरम्मत पर भी विशेष जोर रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed