{"_id":"38c3add90d0a729b5e6607ea2f082c5a","slug":"a-system-of-mobile-and-book-a-vvip-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल और एक सिस्टम से बुक होगा एक वीवीआईपी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल और एक सिस्टम से बुक होगा एक वीवीआईपी नंबर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों के वीवीआईपी नंबर बुक कराने में घपला करने वालों पर अब शिकंजा कसा जा सकेगा। परिवहन विभाग ने इन नंबरों की बुकिंग के लिए अब नए नियम जारी कर दिए हैं।
एक मोबाइल और एक कंप्यूटर सिस्टम से अब 24 घंटे में केवल एक ही नंबर बुक कराया जा सकेगा। एनआईसी दिल्ली के अधिकारियों ने और भी कई सेफ्टी रूल्स लागू करने का निर्णय लिया है।
वाहनों पर वीवीआईपी नंबर पाने को मारामारी रहती थी। इसकेचलते परिवहन विभाग ने पिछले दिनों नंबरों को आनलाइन कर दिया था। अब इनकी बुकिंग आनलाइन की जाती है।
माफियाओं ने आनलाइन प्रक्रिया को भी कब्जा लिया था। गाजियाबाद के नंबरों की बुकिंग अलीगढ़ और कानपुर तक से की गई है। अफसरों को शक था कि ये नंबर माफियाओं ने कब्जाए हैं।
विज्ञापन
इसको देखते हुए एनआईसी दिल्ली के अफसरों को पत्र भेजा था। अफसरों ने वीवीआई नंबरों की बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। अब एक मोबाइल और एक कप्यूटर सेट से एक ही नंबर बुक कराया जा सकेगा।
नंबरों की बुकिंग में इनका प्रयोग 24 घंटे बाद ही हो सकेगा। आरटीओ केपी गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा नंबरों को सीरीज में रखने की बजाय बिखरे हुए दिखाई देने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।