फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A symposium will be held in the Delhi Assembly on the 150th birth anniversary of Sardar Patel.

Delhi NCR News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दिल्ली विधानसभा में होगी संगोष्ठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

भारत के एकीकरण में लौह पुरुष के योगदान पर होगा विशेष विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में 30 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल और भारत के एकीकरण में उनके अमूल्य योगदान विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित होगी।


दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि संगोष्ठी में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि होंगे। गुजराज के बारडोली स्थित स्वराज आश्रम की प्रशासक निरंजनाबेन कालारथी विशेष अतिथि रहेंगी। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा, जिसमें सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी दुर्लभ अभिलेखीय तस्वीरें, स्मारक सिक्के, डाक टिकट, पुस्तकें और ऐतिहासिक दस्तावेज प्रदर्शित किए जाएंगे। अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली विधानसभा सदैव भारत की गौरवशाली विरासत और महान नेताओं के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed