{"_id":"5dd9606e8ebc3e54a438faa7","slug":"a-sweeper-dies-due-to-sewer-poisonous-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर की जहरीली गैस से एक सफाईकर्मी की मौत, तीन अन्य बेहोश, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर की जहरीली गैस से एक सफाईकर्मी की मौत, तीन अन्य बेहोश, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Sat, 23 Nov 2019 10:08 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष प्लेस इलाके में शनिवार दोपहर सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर सफाईकर्मी बुध विहार निवासी आकाश की मौत हो गई। उसके साथी पूंठ गांव निवासी गोरेलाल (35), पूंठकलां निवासी रोहित (30) और साई (50) बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राथमिक इलाज के बाद गोरेलाल की शिकायत पर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर बरवाला जैन कॉलोनी निवासी राजकुमार और पूंठकलां निवासी बबलू को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सुभाष प्लेस में शकूरपुर के एफ ब्लॉक स्थित गैंस एजेंसी के पास सीवर की सफाई कर रहे 4 कर्मियों को बेहोश होने की सूचना पर महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि काम पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की तरफ से कराया जा रहा था।
विज्ञापन
मजदूरों को सीवर में उतरने से पहले सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। एक-एक करके सफाईकर्मी अंदर गए और काफी देर तक बाहर नहीं निकले। बाहर खड़े लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतेंद्र जैन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने इंजीनियर इन चीफ से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एसडीएम ने अपने स्तर पर अलग से जांच शुरू की है।
सतेंद्र जैन घायल सफाईकर्मी से मुलाकात करने भगवान महावीर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को उचित इलाज का आदेश दिया। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दो सफाईकर्मियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।