फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A soldier dies in dubious condition at noida

ससुराल में फौजी को संदिग्ध हालात में लगी गोली, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 01 Jun 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 Jun 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
A soldier dies in dubious condition at noida
विलाप करते हुए मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में ससुराल में फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। उसके सीने में बाईं तरफ गोली लगी है। करीब ढाई माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मामले में फौजी के परिजन ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सूचना पाकर सेना पुलिस भी थाना सेक्टर-39 पुलिस गई और केस की जानकारी ली। थाना सेक्टर-39 पुलिस और सेना पुलिस घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक सेना का सिपाही कृष्ण कुमार (27) मूलरूप से बुलंदशहर के पिलखनवाली गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसके पिता मामचंद नगर पालिका में काम करते हैं। उसके छोटे भाई सचिन ने बताया कि वह इन दिनों में जम्मू के ऊधमपुर में तैनात था। 18 फरवरी 2018 को उसकी शादी नोएडा के सदरपुर गांव में मुनेश सैनी की बेटी लवली से हुई थी। 27 मई को ही वह छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मई की शाम वह सदरपुर में पत्नी को ले जाने के लिए आया था। मंगलवार रात ही उसे बुलंदशहर वापस लौटना था। सचिन के अनुसार, भाभी लवली के कहने पर भाई कृष्ण मंगलवार शाम को पत्नी के साथ कहीं घूमने चला गया था।

A soldier dies in dubious condition at noida
मृतक का फाइल फोटो
रात होने पर वह ससुराल में ही रुक गया। रात में खाना खाने के बाद लवली और कृष्ण कुमार एक ही कमरे में सोये थे। सुबह छह बजे लवली की मां ने कृष्ण कुमार को दूसरे कमरे में खून से लथपथ देख बाकी घर वालों को जगाया। कृष्ण कुमार के सीने में बाईं तरफ गोली लगी थी। पास ही उसके ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी।

ससुराल वाले कृष्ण कुमार को सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब साढ़े सात बजे छलेरा में रहने वाले कृष्ण कुमार के जीजा शक्ति सिंह ने बुलंदशहर में उनके परिवार को घटना की सूचना दी।

सचिन के अनुसार, ससुराल वालों ने डेढ़ घंटे तक कृष्ण कुमार के मौत की सूचना उन लोगों को नहीं दी। सूचना पाकर वह लोग नोएडा पहुंचे तो कृष्ण कुमार के ससुराल वालों ने बताया कि उसने खुद गोली मार ली है।

A soldier dies in dubious condition at noida
नोएडा पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
पत्नी लवली ने उन लोगों को बताया कि रात में वह बाथरूम जाने के लिए उठी थी। तब भी कृष्ण कमरे में नहीं था। बावजूद उसने उसे खोजने की कोशिश नहीं की। सचिन के अनुसार, सामान्यत: गोली मारकर खुदकुशी करने वाले लोग खुद को कनपटी पर गोली मारते हैं, लेकिन उसके भाई के सीने पर गोली लगी है। इसलिए उन्हें भाई की मौत के पीछे हत्या की आशंका है।

थाने में लगा परिचितों का जमावड़ा
कृष्ण कुमार की मौत की सूचना मिलते ही बुलंदशहर और नोएडा से काफी संख्या में उनके जानकार और रिश्तेदार थाना सेक्टर-39 पहुंच गए। थाने में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही।

कृष्ण कुमार की पत्नी समेत अन्य ससुराल वाले भी इस दौरान थाने में ही मौजूद थे, लेकिन वह अलग-थलग थे। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। उनकी शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट होगी।

परिजन शव लेकर बुलंदशहर पहुंचे
कृष्ण कुमार के परिजन शाम को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव लेकर बुलंदशहर के लिए निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed