फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A smart card for bus and metro in NCR.

एक कार्ड से बस और मेट्रो में कर सकेंगे सफर

Thu, 08 Jan 2015 11:03 AM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
A smart card for bus and metro in NCR.

आने वाले दिनों में आप एनसीआर में बस केकार्ड से मेट्रो और मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से बस में सफर कर सकेंगे। आपको अलग से टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक जीपी सिंह ने बताया कि डीएमआरसी के साथ बुधवार को बैठक में जानकारी दी गई कि डीटीसी और डीएमआरसी के बीच करार हो चुका है।
विज्ञापन


इस करार के मुताबिक यात्री मेट्रो के कार्ड से डीटीसी की बसों में सफर कर सकेंगे। इसी तरह डीटीसी के कार्ड से दिल्ली एनसीआर में कहीं भी मेट्रो में सफर किया जा सकेगा। ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन के जरिए डीटीसी और डीएमआरसी के खाते में टिकट का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी व्यवस्था को एनएमआरसी भी लागू करना चाह रहा है। जीपी सिंह ने बताया कि डीएमआरसी व डीटीसी के बीच करार की प्रतिलिपि मांगी गई है। यही व्यवस्था यहां भी लागू की जाएगी।

एनएमआरसी के स्मार्ट कार्ड से डीएममआरसी की मेट्रो और नोएडा-ग्रेटर नोएडा सिटी बसों में सफर की सुविधा देने पर पहले ही सहमति बन चुकी है। अब डीटीसी के साथ करार कर एनएमआरसी के कार्ड से डीटीसी बसों में सफर की सुविधा दी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि गुड़गांव की रैपिड मेट्रो भी एनएमआरसी का कार्ड चलेगा। इससे एनसीआर में यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा। समय की भी बचत होगी।

स्पेशल तकनीक से रुकेंगे मेट्रो के हादसे

A smart card for bus and metro in NCR.

स्टेशन पर जाकर पटरियों पर ट्रेन के आगे कूदने की कई वारदातें दिल्ली मेट्रो में हो चुकी हैं। नोएडा से ग्रेटर नोएडा रूट पर ऐसा न हो, इसके लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (पीएसडी) तकनीक के इस्तेमाल पर विचार हो रहा है।

इसके तहत प्लेटफॉर्म कवर कर दिया जाता है। मेट्रो आने पर गेट खुलने के साथ ही इसका गेट भी खुल जाएगा। कोई भी यात्री मेट्रो स्टेशन से पटरियों की तरफ नहीं कूद सकता है।

एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर इसका इस्तेमाल किया गया है। एनएमआरसी इस तकनीक केउपयोग पर खर्च का आकलन लगा रहा है। ग्रेटर नोएडा रूट पर मेट्रो के ट्रैफिक कंट्रोल के लिए कम्युनिकेशन बेस्ड कंट्रोल सिस्टम (सीबीटीसी) अपनाने की योजना है। इसके अलावा इस रूट पर ड्राइवर लेस ट्रेन चलाने पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि इस पर निर्णय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed