फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a ruckus against kumar vishwash on social media

विश्वास के खिलाफ सोशल मीडिया पर बवाल

Sun, 29 Mar 2015 08:16 PM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
a ruckus against kumar vishwash on social media

आम आदमी पार्टी वर्चस्व की लड़ाई के बीच महत्वकांक्षाओं का अखाड़ा बन चुका है। प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है वहीं इन सबके अलावा अब आप के एक वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास नए मामले में फंसते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस वक्त सोशल मीडिया पर एक्सपोजिंग कुमार विश्वास के नाम से एक टैग ने हंगामा मचा दिया है। सोशल मीडिया के इस टैग में अंग्रेजी अखबार डीएनए के हवाले से कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के दौरान विश्वास अपने लोकसभा क्षेत्र में एक स्टूडेंट वॉलेंटियर के साथ सोते थे।
विज्ञापन


मामला इस वक्त का नहीं बल्कि लोकसभा चुनावों का है। सोशल मीडिया पर चल रहे ट्वीट्स में कुमार विश्वास की छवि पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

क्या है अखबार का दावा जिससे ट्विटर पर मचा हंगामा

a ruckus against kumar vishwash on social media

ट्विटर पर इस हंगामें की वजह बनी है अंग्रेजी अखबार डीएनए की खबर। अखबार ने केजरीवाल और कुमार विश्वास के ईमेल की एक चेन होने का दावा कर खबर प्रकाशित की है।

अंग्रेजी अखबार डीएनए का दावा है कि उसके पास केजरीवाल और विश्वास के बीच साझा हुए ईमेल की सीरीज मौजूद है जो इस मामले की पुष्टि करती है। अखबार कहता है कि चुनाव प्रचार के दौरान कुमार विश्वास अमेठी में आप महिला वालंटियर के साथ सोते थे।

इसके अलावा अखबार का ये भी कहना है कि विश्वास को आपत्तिजनक स्थिति में उनकी पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा था। अखबार के मुताबिक पार्टी के नेता अजय वोहरा ने इस मामले के सामने आने के बाद केजरीवाल को एक ईमेल भेजा था, जिसमें मामले का पूरा जिक्र किया गया था।

इसमें कुमार विश्वास पर कालाधन लेने का भी आरोप लगाया है। आपको बता दें कि अखबार के मुताबिक मामला जब केजरीवाल के सामने आया तो उन्होंने वोहरा को जांच और कार्रवाई करने का का भरोसा दिलाया था।

'विश्वास ने जताई थी केजरीवाल से नाराजगी'

a ruckus against kumar vishwash on social media

अखबार ने लिखा है कि वोहरा द्वारा भेजे गए इस मेल के बाद केजरीवाल ने संसदीय मामलों की कमेटी को इस मामले की जानकारी दी और कार्रवाई और जांच को लेकर कमेटी से राय मांगी।


वहीं कुमार विश्वास केजरीवाल के इस मेल से खफा नजर आए उन्होंने केजरीवाल को भेजे एक मेल में कहा कि केजरीवाल को खुद इस बारे में मुझसे मेरा पक्ष जानना चाहिए था, लेकिन उन्होंने वोहरना की बात पर सीधे तौर पर यकीन कर लिया।

विश्वास ने इस पूरे प्रकरण में अपनी पत्नी के नाम को घसीटने की बात पर आपत्ति जाहिर की साथ ही वहीं केजरीवाल से भी इस मामले पर राय जानने की बात करते हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल को सब पता था, लेकिन नहीं की कार्रवाई

a ruckus against kumar vishwash on social media

अखबार लिखता है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि केजरीवाल के पास इस मामले में पहले से ही एक क्लिप मौजूद थी। इस क्लिप में कहा गया था कि वोहरा ने कुमार विश्वास के खिलाफ आरोप सिद्ध करने के लिए ऑडियो टेप देने की बात कही थी।

डीएनए के मुताबिक वोहरा ने अपने एक मेल में कहा है कि केजरीवाल का पहला सबसे बड़ा टेस्ट था जिसमें उन्हें अपने करीबी के खिलाफ कदम उठाना था। लेकिन केजरीवाल अपने इस बड़े टेस्ट में फेल हो गए।

अखबार आगे लिखता है कि वोहरा ने साफ किया कि वो इस टेप को मीडिया में नहीं देंगे, क्योंकि अगर मीडिया के पास ये टेप पहुंचता है तो पार्टी की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचेगा। इस वजह से वो इस मामले की कार्रवाई पार्टी के लोकपाल से करवाएंगे।

अखबार का दावा आप के सभी नेता जानते थे सच्चाई

a ruckus against kumar vishwash on social media

आपको बता दें कि अखबार ने ई-मेल की चेन के हवाले से लिखा है कि प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, दिलीप पांडे, आशुतोष, आशीष खेतान, मनीष सिसोदिया, आशीष तलवार, संजय सिंह को भी ये मेल भेजा गया था।


इन लोगों ने भी इस मामले में कार्रवाई और जांच की बात कही थी। योगेंद्र यादव ने तो इस मामले में कहा था कि ये सच्चाई से ज्यादा छींटाकशी मालूम होती है। हालांकि उन्होंने लोकतंत्र की बात कहते हुए कहा कि वोहरा को अपनी बात रखने की आजादी है।

सूत्र बताते हैं कि विश्वास और केजरीवाल ने इस मामले को खत्म कर दिया वहीं प्रशांत भूषण इस मामले की जांच चाहते थे। उन्होंने इसके लिए मामले को लोकपाल में देने की बात कही थी, लेकिन हुआ उसके उल्टा मामला यूं ही आपस में ही सुलझा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed