{"_id":"ad66e904dbaa7544951490fd6f6702c0","slug":"a-raja-answers-to-patiyala-house-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"2जी घोटाला: ए राजा ने खोले कई 'राज'!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2जी घोटाला: ए राजा ने खोले कई 'राज'!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Jul 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में आरोपी पूर्व संचार मंत्री ए.राजा ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए इस बात से इनकार किया कि द्रमुक सांसद एवं मामले में आरोपी कनिमोझी उनसे कलिंग्नार टीवी के काम के सिलसिले में मिलने आती थी।
विज्ञापन
उन्होंने कणिमोझी एक-दो बार उनके आवास पर मिलने आई थी लेकिन उनके साथ पार्टी के अन्य सांसद व लोग होते थे।
पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी के समक्ष सीबीआई के सवालों का जवाब देते हुए राजा ने माना कि वह कणिमोझी के अलावा मामले में आरोपी यूनीटेक के एमडी संजय चन्द्रा, स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा व विनोद गोयनका से कई बार मिले है लेकिन यह मुलाकात कभी भी कलिंग्नार टीवी के कामकाज के सिलसिले में नहीं हुई।
विज्ञापन
राजा ने स्पष्ट किया कि कलिंग्नार टीवी को पार्टी नहीं चलाती और न ही कभी पार्टी ने टीवी चैनल के कामकाज पर विचार किया। सीबीआई ने दायर आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि स्वान टेलीकाम व अन्य ने कलिंग्नार टीवी को स्पैक्ट्रम लाईसेंस पाने के लिए 200 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।
विज्ञापन
सीबीआई अधिक्ता यूयू ललित ने राजा से पूछा कि नीरा राडिया के जरिए कलिंग्नार चैनल को टाटा स्काई की तरफ से एक बुके कैसे मिला। राजा ने कहा कि उनकी तरफ से कभी संभवत: नीरा राडिया को फोन नहीं किया गया और राडिया का फोन आया था या नहीं उन्हें फिलहाल याद नहीं है।
राजा ने कहा कि चन्द्रा कभी उनके आवास पर मिले थे, इस संबंध में भी याद नहीं है। यदि वे आए हो तो सुरक्षा अधिकारी उसकी एंट्री करते थे। गोयनका व बलवा के बारे में भी उन्होंने यही जवाब दिया। सीबीआई का आरोप है कि चन्द्रा व बलवा का राजा के सरकारी आवास पर स्वतंत्रता पूर्वक आना जाना था और उन्होंने राजा से लाईसेंस पाने के लिए सहायता ली थी।