फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A old man raped with seven year old girl in ghaziabad

सात साल की मासूम के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, पीड़िता का हाल देख खून खौल उठेगा

Wed, 18 Apr 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 Apr 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
A old man raped with seven year old girl in ghaziabad
65 साल के एक बुजुर्ग ने सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर डाली। शोर मचाने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची को ऐसा हाल में देख खून खौल उठा। जानिए फिर क्या हुआ।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। मसूरी थाना इलाके की एक कालोनी में 65 साल के बुजुर्ग ने सात साल की मासूम से घर में घुसकर दरिंदगी की। शोर मचाने पर दूसरी मंजिल से उसके माता-पिता आए और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मसूरी की एक कालोनी में सात साल की बच्ची परिवार के साथ रहती है। पास में ही एक पूर्व पार्षद का ट्यूबवेल है। रफीकाबाद निवासी अजीज ट्यूबवेल पर नौकरी करता है और वहीं पर रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दूसरी मंजिल पर थे। उनकी बेटी नीचे थी। इसी दौरान अजीज घर में घुस आया और बच्ची से दरिंदगी करने लगा। बच्ची के चीखने पर माता-पिता नीचे दौड़े तो बुजुर्ग गलत हरकतें और दरिंदगी कर रहा था। 

उन्होंने आरोपी को पकड़कर शोर मचा दिया। आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी की धुनाई कर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। एसएचओ मसूरी सतेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चों के मामले में प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी दुष्कर्म माना जाता है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed