{"_id":"5ad6bc6d4f1c1be2798b4de9","slug":"a-old-man-raped-with-seven-year-old-girl-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात साल की मासूम के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, पीड़िता का हाल देख खून खौल उठेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल की मासूम के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, पीड़िता का हाल देख खून खौल उठेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 18 Apr 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
65 साल के एक बुजुर्ग ने सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर डाली। शोर मचाने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची को ऐसा हाल में देख खून खौल उठा। जानिए फिर क्या हुआ।
घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। मसूरी थाना इलाके की एक कालोनी में 65 साल के बुजुर्ग ने सात साल की मासूम से घर में घुसकर दरिंदगी की। शोर मचाने पर दूसरी मंजिल से उसके माता-पिता आए और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मसूरी की एक कालोनी में सात साल की बच्ची परिवार के साथ रहती है। पास में ही एक पूर्व पार्षद का ट्यूबवेल है। रफीकाबाद निवासी अजीज ट्यूबवेल पर नौकरी करता है और वहीं पर रहता है।

बच्ची के परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दूसरी मंजिल पर थे। उनकी बेटी नीचे थी। इसी दौरान अजीज घर में घुस आया और बच्ची से दरिंदगी करने लगा। बच्ची के चीखने पर माता-पिता नीचे दौड़े तो बुजुर्ग गलत हरकतें और दरिंदगी कर रहा था।
उन्होंने आरोपी को पकड़कर शोर मचा दिया। आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी की धुनाई कर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। एसएचओ मसूरी सतेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चों के मामले में प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी दुष्कर्म माना जाता है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।