Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A new office and laboratory will be built at the Coronation Pillar STP.

Delhi NCR News: कोरोनेशन पिलर एसटीपी में बनेगा नया कार्यालय और प्रयोगशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
43.28 लाख रुपये होंगे खर्च, शोधित पानी की गुणवत्ता की जांच और निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में सीवरेज के पानी का बेहतर शोधन सुनिश्चित करने के लिए उत्तरी दिल्ली के कोरोनेशन पिलर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत नया कार्यालय भवन और प्रयोगशाला बनाई जाएगी। परियोजना पर 43 लाख 28 हजार 244 रुपये खर्च किए जाएंगे।
मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित इस एसटीपी में घरों और संस्थानों से निकलने वाले गंदे पानी का शोधन किया जाता है। शोधन के बाद पानी निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए उसकी गुणवत्ता की नियमित जांच जरूरी है। नई प्रयोगशाला बनने से पानी के नमूनों की जांच की सुविधा बढ़ेगी। इससे शोधन प्रक्रिया में किसी तरह की कमी मिलने पर समय रहते सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य मौजूदा प्रशासनिक भवन के पास कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के संबंधित सिविल डिवीजन को जिम्मेदारी दी गई है। नया कार्यालय बनने से संयंत्र के संचालन, तकनीकी निगरानी और रखरखाव से जुड़े कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच और निगरानी होगी आसान
नई प्रयोगशाला और कार्यालय बनने से एसटीपी की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। साथ ही शोधित पानी की गुणवत्ता पर नजर रखना आसान होगा। इससे सीवरेज शोधन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed