फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A musical evening adorned with melodies from the strings of the rabab.

Delhi: रबाब के तारों से लेकर सुरों की सरिता तक, आईआईसी में सजी शास्त्रीय संगीत संध्या

Wed, 08 Jul 2026 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 08:17 PM IST
सार

संध्या का आरंभ रबाब वादक इमरान खान की प्रस्तुति से हुआ। उस्ताद गुलफाम अहमद खान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने वादन से रबाब की गूंज में भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई और संवेदनशीलता को साकार किया। 

विज्ञापन
A musical evening adorned with melodies from the strings of the rabab.
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ शामें केवल बीतती नहीं, स्मृतियों में उतर जाती हैं। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में बुधवार को आयोजित ‘आईआईसी डबल बिल म्यूजिक रिसाइटल’ ऐसी ही एक संध्या रही, जहां रबाब के गंभीर स्वरों और हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन की मधुर लहरियों ने श्रोताओं को संगीत के सौंदर्य और साधना से साक्षात्कार कराया। संध्या का आरंभ रबाब वादक इमरान खान की प्रस्तुति से हुआ। उस्ताद गुलफाम अहमद खान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने वादन से रबाब की गूंज में भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई और संवेदनशीलता को साकार किया। तबले पर इमरान अर्श खान की सधी हुई संगत ने प्रस्तुति में लय और विस्तार का सुंदर संतुलन रचा।

विज्ञापन


इसके बाद मंच संभाला हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका लक्ष्मीप्रिया नायक ने। गुरु विदुषी अंजना नाथ की शिष्या लक्ष्मीप्रिया ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से सभागार को रागों के भावलोक में पहुंचा दिया। उनके गायन में परंपरा की गरिमा और अभिव्यक्ति की सहजता का सुंदर संगम दिखाई दिया। तबले पर अरुणव दत्ता बनिक और हारमोनियम पर मुकेश भारद्वाज की संगत ने प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ऐसा लगा मानो सुर, लय और ताल मिलकर एक ऐसा संगीत-लोक रच रहे हों, जहां शब्दों की आवश्यकता ही नहीं रह जाती। हर प्रस्तुति के साथ सभागार तालियों की गूंज से भर उठता और श्रोता कलाकारों की साधना को सराहते रहे। आईआईसी की यह संगीतमय संध्या केवल एक प्रस्तुति भर नहीं रही, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा, गुरु-शिष्य संस्कृति और जीवंत सांगीतिक विरासत का एक सुंदर उत्सव बनकर सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed