{"_id":"69e1015f17e707157d0dd5a5","slug":"a-moving-car-caught-fire-four-people-including-a-newborn-baby-narrowly-escaped-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132621-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चलती कार में लगी आग, नवजात बच्चा समेत चार लोग बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चलती कार में लगी आग, नवजात बच्चा समेत चार लोग बाल बाल बचे
विज्ञापन
-आजादपुर फ्लाई ओवर की घटना, दमकल कर्मियों ने 15 मिनट में आग पर पाया काबू, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आजादपुर फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार दोपहर चलती वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। कार के इंजन से धुआं निकलता देख चालक अहमद ने सतर्कता से कार को रोककर उसमें सवार लक्ष्मी नाम की महिला और उसके दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लक्ष्मी हादसे के समय बच्चों को कैब से लेकर ओखला स्थित एक निजी अस्पताल जा रही थीं। वह आजादपुर की रहने वाली हैं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
दमकल विभाग के मुताबिक दोपहर करीब 1.10 बजे कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पास के फायर स्टेशन से एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने देखा कि कार से आग की लपटें निकल रही हैं। टीम ने तुरंत राहत बचाव का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
जांच में पता चला कि आजादपुर की रहने वाली लक्ष्मी कैब से अपने नवजात बच्चे और एक और बच्चे को लेकर ओखला स्थित निजी अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान आजादपुर फ्लाई ओवर पर अचानक कार में आग लग गई। चालक अहमद ने समय रहते गाड़ी के गेट खोले और सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। उसके बाद चालक खुद भी कार से सुरक्षित निकल गया। गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मी और ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने भी सक्रियता दिखाई। दमकल की टीम को सूचना देने के बाद यातायात को उस रास्ते पर प्रवेश बंद कर दिया। जिसकी वजह से दमकल की टीम बिना जाम का सामना किए मौके पर पहुंच गई। शुरुआत जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामला की जांच कर रही है।