फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A member of a gang that pickpockets in buses and metros was arrested

Delhi NCR News: सीबीएसई भारतीय गणितीय परंपरा का मोनोग्राफ करेगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
150-175 पेज के इस दस्तावेज से शोधकर्ताओं, छात्रों व शिक्षकों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


सीबीएसई की प्रबंध समिति ने मोनोग्राफ तैयार करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) भारतीय गणितीय परंपरा और इसके योगदान पर एक मोनोग्राफ तैयार करेगा। 150-175 पेज का यह दस्तावेज भारतीय गणित परंपरा: भारत का गणित में योगदान विषय पर होगा। सीबीएसई की प्रबंध समिति ने इस मोनोग्राफ को तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसका लाभ गणित शोधकर्ताओं, शिक्षकों व छात्रों को होगा। बोर्ड ने यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मद्देनजर उठाया है।
एनईपी में भारत की ज्ञान परंपराओं को पाठ्यक्रम से जोड़ने और शिक्षण सामग्री विकसित करने की सिफारिश की गई है। इस संबंध में पाठ्यक्रम समिति ने सिफारिश दी थी जिसे सीबीएसई की प्रबंध समिति ने मंजूर कर लिया। इसको तैयार करने के लिए एक सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा जिसमें इतिहाकार, गणित शिक्षाविद्, संस्कृत विद्वान, व अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस मोनोग्राफ का लाभ ऑफलाइन व ऑनलाइन उठाया जा सके इसलिए यह डिजिटल और प्रिंट दोनों रूपों में तैयार होगा।
विज्ञापन

प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत की गणित में की गई खोजों व नवाचारों को किया जाएगा शामिल


मोनोग्राफ में प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत की गणित में की गई खोजों व नवाचारों को शामिल किया जाएगा। इसमें सुल्बा सूत्र, आर्यभटीय, ब्रहम गुप्त के ब्रह्म स्फुट सिद्धांत, भास्कराचार्य की लीलावती और केरल गणित विद्यालय के योगदान को भी पेश किया जाएगा। खगोल विज्ञान, वास्तुकला, वाणिज्य और शिक्षा में भारतीय गणित के अनुप्रयोगों को कवर किया जाएगा। सीखने में रुचि बढ़ाने के लिए जीवनी संबंधी नोट्स व उदाहरण भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सीबीएसई की प्रबंध समिति की बैठक में बोर्ड के नियमों के अनुसार विज्ञान विषय का मोनोग्राफ तैयार करने का भी सुझाव मिला जिसमें वैज्ञानिक योगदानों व विज्ञान से जुड़े शोधकार्यों को रखने का प्रस्ताव दिया गया। बोर्ड गणित के मोनोग्राफ के सफल रहने के बाद इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed