Fire in Connaught Place: बाराखंबा स्थित डीसीएम बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 21 गाड़ियों ने पाया काबू
गनीमत यह रही कि आग लगने के समय नौंवी मंजिल पर कोई मौजूद नहीं था। शोर-शराबा हुआ तो बाकी मंजिल पर मौजूद लोग भी सुरक्षित नीचे आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनॉट प्लेस स्थित डीसीएम इमारत की नौवीं मंजिल पर शनिवार शाम करीब सवा छह बजे भीषण आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 21 गाड़ियां वहां पहुंच गई। ऊंचाई अधिक होने की वजह से मौके पर स्काई लिफ्ट वाली दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया।
गनीमत यह रही कि आग लगने के समय नौंवी मंजिल पर कोई मौजूद नहीं था। शोर-शराबा हुआ तो बाकी मंजिल पर मौजूद लोग भी सुरक्षित नीचे आ गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब पौने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। देर रात तक कूलिंग का काम जारी था।
इसके बाद क्राइम टीम और एफएसएल को जांच के लिए मौके पर बुलाया जाएगा। बाराखंभा रोड थाना पुलिस केस दर्ज कर हादसे की सही वजह पता करने में जुटी है। इमारत में काम करने वाले बाकी लोगों से पूछताछ की जा रही है। इमारत में आठवीं और नौवीं मंजिल पर पंजाब नेशनल बैंक का ऑफिस है। शाम के समय दफ्तर खाली था। हालांकि आग से दफ्तर लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गया।