{"_id":"5e7e34edf14fa2c8cc0c0d37be2ee266","slug":"a-man-shucked-by-bogus-policeman-on-the-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शादी में जाने वाले को किया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शादी में जाने वाले को किया बर्बाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 07 Jun 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले इनोवा सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को तलाशी लेने के बहाने कार में बैठा कर लूट लिया। गुडईयर चौक के पास चलती कार से युवक को धक्का देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अनखीर गांव निवासी हरिकिशन राजमिस्त्री है। महोबा, यूपी निवासी अपनी भांजी की शादी में शरीक होने के लिए वह शनिवार शाम घर से निकला था। बड़खल चौक के पास वह बस के इंतजार में खड़ा था।
विज्ञापन
हरिकिशन के मुताबिक इसी दौरान एक सफेद रंग की इनोवा कार आकर रुकी। कार में तीन युवक सवार थे। सादे कपड़ों पहने इन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे धमकाया कि वह चोरी का सामान लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
आरोप से हक्का-बक्का हरिकिशन गिड़गिड़ाते हुए खुद को निर्दोष बताने लगा, लेकिन तीनों ने उसे कार में बैठ कर अपने सामान की जांच करवाने के लिए कहा।
डर के कारण वह कार में बैठ गया। उसके बैठते ही बदमाश कार लेकर चल पड़े। रास्ते में बदमाशों ने उसे मारापीटा और डरा धमका कर उसके पास रखे 40 हजार रुपये लूट लिए। रुपये लूटने के बाद उसे उसे गुडईयर चौक के पास कार से धकेल कर फरार हो गए।
ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ ओल्ड भारतेंदु कुमार ने बताया कि सफेद इनोवा कार से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।