{"_id":"5d1fe46e8ebc3e3c914d4568","slug":"a-man-raped-five-years-old-child-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पड़ोसी ने पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पड़ोसी ने पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
Sat, 06 Jul 2019 05:29 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 थाना क्षेत्र के भरथल गांव में पांच साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। युवक गत मंगलवार को बच्ची को फ्रूटी पिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान देखकर एक महिला ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत स्थिर है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद सेे युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को गांव के लोगों ने आरोपी को फांसी देनेे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, परिजनों के साथ भरथल गांव में रहने वाली मासूम मंगलवार को घर के बाहर खड़ी थी। पिता के साथ काम करने वाला 24 वर्षीय पड़ोसी युवक उसके पास आया और फ्रूटी पिलाने का बहाना कर अपने साथ ले गया। बच्ची को गांव के एक तालाब के पास ले जाकर उसने दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके परिजनों की पहचान की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवक बच्ची को ले जाते हुए दिख गया। गुरुवार रात को पुलिस ने एक मंदिर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह वहां नशे की हालत में था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल कोई काम नहीं करता है।