फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a man is providing eduction to poor chlidrens in faridabad

MNC कंपनी छोड़ ये गोल्ड मेडलिस्ट पेड़ के नीचे पढ़ाता है कूड़ा बीनने वाले बच्चे

Tue, 05 Sep 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला/ फरीदाबाद
अमर उजाला/ फरीदाबाद Updated Tue, 05 Sep 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
a man is providing eduction to poor chlidrens in faridabad
Mahendra Prakash

सीही गांव निवासी 43 वर्षीय महेंद्र प्रकाश मल्टीनेशनल कंपनी में प्रबंधक की नौकरी छोड़ कर गरीब बच्चों के लिए शिक्षा का दीप जला रहे हैं। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले, कूड़ा करकट बीनने वाले बच्चों को शिक्षा देने का काम पिछले 15 वर्ष से कर रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: राजनीति में आने से पहले शिक्षक हुआ करते थे मुलायम, बच्चों के थे 'फेवरेट टीचर'
विज्ञापन


एमए अर्थशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट महेंद्र ने नौकरी छोड़कर एक पेड़ के नीचे पढ़ा कर बच्चों को शिक्षा देने का काम शुरू किया। ग्रामीण व कंवर शिक्षा समिति के सहयोग से बच्चों की संख्या बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 115 जरूरतमंद गरीब बच्चों को कक्षा पहली से आठवीं तक की शिक्षा निशुल्क दे रहे हैं। महेंद्र प्रकाश ने एमडीयू रोहतक से अर्थशास्त्र में एमए किया। उसके बाद नौकरी लग गई। वहां मन नहीं लगने पर गांव वापस लौट आए।


एक पेड़ के नीचे बच्चों को शिक्षा देने का काम शुरू किया। अब महेंद्र अपनी पत्नी ममता के साथ बच्चों को जोड़ने में लगे हुए है। यह वर्तमान सेक्टर-8 बाईपास रोड पर एक स्कूल चलाकर गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देकर जिंदगी संवारने का काम कर रहे हैं।

पढ़ें: Teacher's Day: क‌िसी फ‌िल्म से कम नहीं इस सरकारी स्कूल के श‌िक्षक की कहानी, पढ़‌िए

अब गांव के लोग बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। महेंद्र प्रकाश कहते है कि वह खुशनसीब हैं कि उन्हें गरीब बच्चों को पढ़ाने का मौका मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed