Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a layer of filth has replaced the water

Delhi NCR News: कूड़े से पटे नाले, पानी की जगह बनी गंदगी की सतह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
समय पर सफाई न होने से ठप हुई जलनिकासी, मुख्य नाले की बदहाली ने खोली स्वच्छता अभियानों की पोल
विज्ञापन





पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में सफाई व्यवस्था की बदहाली मुख्य नाले की हालत देखकर साफ नजर आ रही है। क्षेत्र में मौजूद नाले में कूड़ा-कचरा इस कदर जमा हो गया है कि पानी दिखाई देने के बजाय कचरे की मोटी परत नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि नाले में जमा कूड़े के ऊपर से लोग चल भी सकते हैं।
लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण कचरा जमा होकर परत का रूप ले चुका है, जिससे पानी की निकासी पर असर पड़ रहा है। इससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैलने की समस्या भी पैदा हो रही है। नालों की यह स्थिति स्वच्छता व्यवस्था के दावों और जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन


वर्जन
नाले की लंबे समय तक सफाई नहीं होती है। इससे कूड़ा जमा होने के कारण पानी का बहाव रुक जाता है। कई बार नाले का गंदा पानी बैकफ्लो होकर घरों में पहुंच जाता है। इससे घरों में गंदगी फैलती है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।--गौतम, स्थानीय निवासी ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नाले की सफाई बहुत कम होती है। इससे पानी का प्रवाह प्रभावित होता है। वहीं, कुछ लोग भी घरों का कूड़ा नाले में डाल देते हैं। विभाग को नियमित सफाई कराने के साथ कूड़ा डालने वालों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। -- गोविंदा स्थानीय निवासी, ब्रह्मपुरी
--
नाले में कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग को जल्द ध्यान देना चाहिए।--वीकास स्थानीय निवासी, ब्रह्मपुरी

--
नाले में जमा गंदगी का असर आसपास रहने वाले परिवारों पर पड़ रहा है। पानी का बहाव रुकने से बैकफ्लो की समस्या पैदा हो जाती है। घरों में गंदा पानी आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।--रोहित स्थानीय निवासी, ब्रह्मपुरी


--
चिराग गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed