फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A job fair will be held at DU on October 7.

Delhi NCR News: डीयू में सात अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
-अवसर 2026 में 10 लाख से अधिक सालाना पैकेज, इंटर्नशिप में 60 हजार रुपये तक स्टाइपेंड का ऑफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्रों के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से सात अक्तूबर को अवसर 2026 रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के तहत होने वाले इस प्लेसमेंट ड्राइव में डीयू के सभी छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
रोजगार मेला नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। डीयू के अनुसार, इस बार नौकरी और इंटर्नशिप के अवसर देने के लिए 85 से अधिक कंपनियां इसमें शामिल होंगी। अब तक चार हजार से अधिक छात्र पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित उम्मीदवारों को 10 लाख रुपये से अधिक का सालाना पैकेज ऑफर किया जा सकता है। वहीं, इंटर्नशिप के लिए 60 हजार रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड मिलने की संभावना है। प्लेसमेंट सेल के अनुसार, रोजगार मेले का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के नियोक्ताओं से सीधे संवाद का अवसर देना है। छात्र अपनी योग्यता, कौशल और करियर रुचि के अनुसार नौकरी व इंटर्नशिप के विकल्प तलाश सकेंगे। मेले में टेक फॉर इंडिया, भारती भवन समेत कई कंपनियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed