फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students at JNU learned techniques to verify the authenticity of AI-generated deepfakes.

Delhi NCR News: जेएनयू में छात्रों ने सीखे एआई-डीपफेक की सच्चाई जांचने के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
-मीडिया स्टडीज सेंटर की संगोष्ठी में गलत और भ्रामक सूचनाओं की पहचान पर जोर
विज्ञापन


नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों ने एआई और डीपफेक सूचनाओं की सत्यता जांचने के तौर-तरीके सीखें। इसके लिए जेएनयू के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (सीएमएस) की ओर से तथ्य जांचना और नागरिक जिम्मेदारी विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्रों को गलत और भ्रामक सूचनाओं की पहचान और तथ्य जांच के व्यावहारिक तरीकों से परिचित कराया गया। सीएमएस की अध्यक्ष प्रो. शुचि यादव ने कहा कि सूचना की बाढ़ के दौर में छात्रों के लिए जिम्मेदारी के साथ सूचना का इस्तेमाल समझना जरूरी है। संगोष्ठी में मीडिया स्टडीज के एमए के नए बैच के छात्रों और पीएचडी शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद विशेषज्ञ के साथ प्रश्न-उत्तर सत्र भी हुआ। सीएमएस ने इस वर्ष एनईपी-2020 के तहत मीडिया स्टडीज में एक और दो वर्षीय एमए कार्यक्रम शुरू किया है। केंद्र 2013 से डॉक्टरेट और 2015 से एमफिल-पीएचडी कार्यक्रम चला रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed