{"_id":"6abe5787eef054e4f00c671b","slug":"two-vehicle-theft-cases-solved-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157429-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वाहन चोरी के दो मामले सुलझे, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वाहन चोरी के दो मामले सुलझे, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बवाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों को सुलझाते हुए 22 वर्षीय आरोपी आसिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी आसिन पुत्र मोहम्मद अब्दुल गफ्फार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी दो मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को बवाना थाने में स्कूटी चोरी की शिकायत मिली थी। इस संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश बाजपेयी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच, स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने और सत्यापन के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी के अलावा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। यह मोटरसाइकिल भी बवाना थाने में दर्ज एक अन्य ई-एफआईआर से संबंधित है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों और चोरी के अन्य मामलों में उसकी संभावित संलिप्तता का पता लगा रही है।