{"_id":"5ce03f7abdec22077d5beb19","slug":"a-graduate-student-at-pgdv-college-went-to-take-the-exam-in-the-name-of-a-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्नाभाई बनकर दे रहे थे युवती दोस्त का पेपर, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्नाभाई बनकर दे रहे थे युवती दोस्त का पेपर, मामला दर्ज
Sat, 18 May 2019 10:53 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 18 May 2019 10:53 PM IST
सार
-दोस्त की जगह परीक्षा दे रही छात्रा को पकड़ा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
नई दिल्ली के लाजपत नगर स्थित पीजीडीएवी कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा दोस्ती निभाने के लिए फर्जी हॉल टिकट बना दोस्त के नाम पर परीक्षा देने पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा तेजस्वी चौधरी और उसके दोस्त विकास मलिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, डीयू के पीजीडीएवी कॉलेज में शुक्रवार को ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की हिंदी की परीक्षा थी। रूम नंबर-214 में असिस्टेंट प्रोफेसर गौतम कुमार झा व डॉ. रहमान खान कक्ष निरीक्षक थे।
विज्ञापन
दोनों को एक छात्रा पर शक हुआ तो पूछताछ की। छानबीन में पता चला कि छात्रा बल्लभगढ़ की रहने वाली है। वह अपने दोस्त विकास के बदले पेपर देने आई थी। तेजस्वी भी ग्रेजुएशन की छात्रा बताई जा रही है।
विज्ञापन