{"_id":"6a05d7158a94aa829e095063","slug":"a-friend-killed-a-young-man-to-avenge-a-fight-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136383-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्त ने की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्त ने की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
-प्रेम नगर इलाके की घटना, पुलिस ने आरोपी दोस्त और उसके तीन साथियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेम नगर इलाके में मारपीट का बदला लेने दोस्त ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर 25 साल के मनीष की चाकू से गोदकर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने उसके दोस्त मुबारक राज सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपियों की पहचान कमलेश, दीपांशु और सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो चाकू भी बरामद किए हैं।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 10 मई को प्रेम नगर थाना पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक मनीष उर्फ बादशाह का शव कब्जे में हत्या का केस किया। पूछताछ में पता चला कि वारदात किराड़ी के प्रेम नगर-2 स्थित त्रिपाठी एन्क्लेव में हुई थी। कुछ युवकों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मकान मालिक सहित अन्य चश्मदीदों का बयान दर्ज किया। साथ ही थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की।
फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई जगह छापेमारी की। पुलिस ने पहले मुबारक राज और दीपांशु को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके निशानदेही पर कमलेश और सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दिन घटनास्थल पर एक चाकू मिला था, वहीं दूसरा चाकू आरोपियों के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दीपांशु पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जबकि अन्य तीन पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।