{"_id":"62d99fe7ace40202b34d8bec","slug":"a-friend-attacked-with-a-knife-for-asking-for-money-lent-police-looking-for-the-absconding-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलू गद्दार: उधार में दिए रुपये मांगने पर दोस्त पर चाकू से किया हमला, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलू गद्दार: उधार में दिए रुपये मांगने पर दोस्त पर चाकू से किया हमला, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी
Fri, 22 Jul 2022 12:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:20 AM IST
सार
दीपक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने अपने दोस्त गोलू को काफी समय पहले पांच हजार रुपये उधार दिए थे। मंगलवार को गोलू को देखने के बाद उसने उससे पैसे देने के लिए कहा। इस पर गोलू उससे झगड़ा करने लगा और जेब से चाकू निकालकर उसके सिर और गर्दन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सुल्तानपुरी इलाके में उधार में दिए रुपये मांगने पर एक युवक ने अपने दोस्त को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दीपक सपरिवार सी ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहता है। वह ग्रामीण सेवा में बतौर कंडक्टर काम करता है। मंगलवार को पुलिस को दीपक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। उस समय वह बयान देने के स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन
बुधवार को दीपक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने अपने दोस्त गोलू को काफी समय पहले पांच हजार रुपये उधार दिए थे। मंगलवार को गोलू को देखने के बाद उसने उससे पैसे देने के लिए कहा। इस पर गोलू उससे झगड़ा करने लगा और जेब से चाकू निकालकर उसके सिर और गर्दन पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद गोलू उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस गोलू की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन