फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A female teacher allegedly raped by Neighbor in Gautam Buddha Nagar

पड़ोसी ने शिक्षिका से रेप कर बनाई वीडियो, आरोपी की पत्नी ने ब्लैकमेल कर किया ऐसा कांड पुलिस हैरान

Thu, 17 May 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 17 May 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
A female teacher allegedly raped by Neighbor in Gautam Buddha Nagar
फाइल फोटो
पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने शिक्षिका को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी की पत्नी ने भी ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ किया ऐसा कांड पुलिस भी हैरान
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र निवासी एक दलित शिक्षिका ने गांव के एक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ चाय में पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता और उसके पति ने थाने में शिकायत दी। 
विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर उन्होंने मामले में एसएसपी, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग से शिकायत की है। साथ ही, पीड़िता के पति ने न्याय न मिलने पर परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से बड़ौत (बागपत) निवासी एक व्यक्ति एक कॉलेज में लैब तकनीशियन है और उसकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। दंपती ने मीडिया के सामने आकर जानकारी दी कि वह एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के एक गांव में रहते हैं।

पड़ोसी महिला के पति ने उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली

A female teacher allegedly raped by Neighbor in Gautam Buddha Nagar

पड़ोस में रहने वाली एक महिला से शिक्षिका की पहचान हो गई और कुछ दिन में उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि 5 जनवरी 2016 में पड़ोसी महिला ने रिश्तेदार आने की बात कहकर शिक्षिका को काम में मदद के लिए घर पर बुला लिया। 

इस दौरान शिक्षिका को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर पड़ोसी महिला के पति ने उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी उसे अक्सर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता और उसकी पत्नी पीड़िता से घर का काम कराती।

पीड़िता ने लगभग दो साल बाद आरोपी की करतूत का विरोध किया और उसकी बात मानने से इंकार कर दिया तो उसके बच्चे के अपहरण की कोशिश की गई।  

परेशान होकर शिक्षिका ने मकान बिकवाया

A female teacher allegedly raped by Neighbor in Gautam Buddha Nagar

परेशान होकर महिला पति से मकान बेचकर कहीं और रहने की जिद करने लगी। पति ने उसकी बात मानकर मकान बेच दिया। इसके बाद पति ने उसे विश्वास में लेकर मकान बिकवाने का कारण पूछा, जिस पर उसने आपबीती बताई। कुछ दिन तक चुप रहने के बाद दंपती ने आरोपी पर कार्रवाई की ठान ली। 

महिला थाने से उन्हें एक्सप्रेसवे थाने भेजा गया, यहां कार्रवाई न होने पर दंपती ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। पीड़िता के पति ने इस मामले को फेसबुक पर भी पोस्ट कर न्याय की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed