फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A drunkard killed two people by hitting them with a tile due to given matchbox

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी ने दो लोगों के सिर पर टाइल मारकर की हत्या, एक को तो भगा-भगाकर मारा

Mon, 14 Apr 2025 08:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 08:34 PM IST
सार

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सीतामढ़ी बिहार निवासी विजय उर्फ लंबू उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आवारागर्द है और गुरुनानक प्याऊ के पास फुटपाथ पर रहता है।

विज्ञापन
A drunkard killed two people by hitting them with a tile due to given matchbox
दिल्ली में दो लोगों की हत्या - फोटो : freepik

विस्तार

मॉडल टाउन इलाके में माचिस देने से मना करने पर एक नशेड़ी ने एक शख्स के सिर पर टाइल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को हमला करते देख मृतकों के साथ दो लोग वहां से भागे, जिनका आरोपी ने पीछा किया और उसमें से एक के सिर पर टाइल से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। एक मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुरी निवासी सतीश (45) के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

बिहार का है हत्यारोपी
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सीतामढ़ी बिहार निवासी विजय उर्फ लंबू उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आवारागर्द है और गुरुनानक प्याऊ के पास फुटपाथ पर रहता है। वह नशे का आदी है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि घटना 8 अप्रैल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पास नहीं मिले कोई दस्तावेज
तड़के पंजाब के जीरकपुर निवासी जितेंद्र मनचंदा ने बताया कि योगा आश्रम के पास एक व्यक्ति फुटपाथ पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवा रही थी। इसी बीच पुलिस को परेड ग्राउंड के पास एक और व्यक्ति के घायल पड़े होने की जानकारी मिली। उसके सिर और कान से खून बह रहा था। पुलिस ने उसे भी बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई। जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

सीसीटीवी से हुई हत्यारे की पहचान
जांच में पता चला कि दोनों मृतक आवारागर्द थे और सड़क किनारे फुटपाथ पर सोते थे। पुलिस आस पास के इलाके में दोनों मृतकों की पहचान कर रही थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने योगा आश्रम के पास मिले मृतक की पहचान जहांगीरपुरी निवासी सतीश के रूप में की। जबकि दूसरे मृतक की अभी भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान आवारागर्द विजय के रूप में कर ली। पुलिस ने उसकी काफी तलाश करने के बाद रविवार को उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 

माचिस मांगी तो देने लगे थे गाली
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका कुछ सामान गायब हो गया था। उसे दोनों पर चोरी करने का शक था। जब वह उनसे माचिस मांग रहा था तो दोनों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। गुस्से में आकर उसने फुटपाथ में लगे टाइल को उठाकर उन पर हमला कर दिया।

दो दिन बाद पुलिस को मिला हत्याकांड का चश्मदीद गवाह
जांच के दौरान पुलिस टीम 10 अप्रैल को मृतकों की फोटो लेकर उनकी शिनाख्त करवाने के लिए गुरुद्वारा के पास गई थी। जहां पुलिस को जहांगीरपुरी निवासी जतिन मिला, जिसने बताया कि इनकी हत्या विजय उर्फ लंबू ने की है। जतिन ने बताया कि वह आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता है और खाना खाने के लिए गुरुद्वारा में आता रहता है। 8 अप्रैल की रात खाना खाने के बाद बस पकड़ने जा रहा था। लेकिन बस नहीं मिलने की वजह से फुटपाथ पर सो गया। रात दो बजे विजय वहां पहुंचा और पैर मारकर उसे जगाया। उसने उससे माचिस मांगी। उसने बताया कि वह माचिस नहीं रखता है। फिर वह पास ही बैठे तीन लोगों के पास गया और उनसे माचिस मांगी। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई और विजय ने टाइल उठाकर एक के सिर पर हमला कर दिया। यह देखकर अन्य दोनों वहां से भागे। आरोपी उनके पीछे चला गया। घटना से वह काफी डर गया था और वह सीधा बस स्टैंड पर गया और सुबह बस पकड़कर घर चला गया। पुलिस ने जतिन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed