फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A drunk woman in burka firing in jafarabad video went viral

शराब के नशे में बुर्के वाली महिला ने चला दी दनादन गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 24 Nov 2020 01:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
A drunk woman in burka firing in jafarabad video went viral
महिला ने चलाई गोलियां - फोटो : amar ujala

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक बुर्के वाले महिला का दनादन गोलियां चलाते हुए वीडियो वायरल हो गया। महिला खुद को गैंगस्टर नासिर की बहन बताते हुए एक दुकान के शटर पर गोलियां चला रही है। इसके बाद वह एक अन्य शख्स के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला नुसरत (30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात 18 नवंबर को चौहान बांगर गली नंबर-4 में हुई। वीडियो में दिखता है कि एक बाइक पर बुर्के में एक महिला वहां पहुंचती है। महिला गांजे और शराब के नशे में थी। बाइक से उतरते ही वह पिस्टल निकालकर वह बंद दुकान के बाहर खड़ी होकर पहले गालियां देती है। इसके बाद वह पिस्टल से चार-पांच गोलियां चलाती है। बाइक सवार उसे रोकने का प्रयास करता है तो वह दोबारा गोलियां चलाती है। इस दौरान वह गंदी-गंदी गालियां देने के साथ खुद को गैंगस्टर नासिर की बहन बताती है। बाद में वह बाइक पर बैठकर चली जाती है। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने महिला को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान महिला नुसरत ने बताया कि उसका पति भी इलाके का बदमाश है। आरोपी दुकानदार उसके एक दोस्त का मोबाइल ठीक करके नहीं दे रहा था। इसी बात पर उसने 36 हजार रुपये की एक पिस्टल खरीदकर नशे में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने पिस्टल कहां से मंगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed