Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A doctor molested a B.Tech student in a government hospital in Delhi

डॉक्टर की गंदी करतूत: छाती में गांठ देखने के बहाने छात्रा को गलत तरीके से छुआ, इतने में ही नहीं रुका वो

Fri, 12 Sep 2025 08:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Sep 2025 08:05 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से छात्रा अपनी छाती में गांठ महसूस कर रही थी। 9 सितंबर को वह अपनी मां के साथ दिखाने अस्पताल गई। ओपीडी में दिखाने के बाद उनको हड्डी विभाग में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
A doctor molested a B.Tech student in a government hospital in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में बीटेक की 22 वर्षीय छात्रा ने अस्पताल के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद डॉ. इमरान के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से छात्रा अपनी छाती में गांठ महसूस कर रही थी। 9 सितंबर को वह अपनी मां के साथ दिखाने अस्पताल गई। ओपीडी में दिखाने के बाद उनको हड्डी विभाग में रेफर कर दिया गया। हड्डी विभाग में महिला डॉक्टर व दो पुरुष डॉक्टर मौजूद थे। महिला डॉक्टर छात्रा को पर्दे के पीछे ले जाकर देखा। छात्रा का परीक्षण करने के बाद डॉक्टर बाहर आ गईं। इस बीच वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर इमरान पर्दे के अंदर पहुंच गया। छात्रा ने बिना इजाजत के पुरुष डॉक्टर के अंदर आने पर ऐतराज जताया। 
विज्ञापन


आरोपी डॉक्टर ने गांठ देखने के बहाने गलत तरीके से छात्रा को छूना शुरू कर दिया। छात्रा ने ऐतराज किया। बाद में आरोपी ने छात्रा से कहा कि वह बेसमेंट में जाकर एक एक्सरे करा ले। छात्रा बेसमेंट में पहुंची तो आरोपी वहां भी आ गया। आरोप है कि उसने छात्रा से इधर-उधर की उलटी बातें शुरू कर दी और उसे अपना मोबाइल नंबर देकर बातचीत करते रहने के लिए कहा। छात्रा लिफ्ट में पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लिफ्ट को और नीचे ले जाने के लिए बटन दबाया तो छात्रा वहां से भागकर मां के पास पहुंची और सारी बात बताई। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बाकी डॉक्टरों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed