फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a dead body found in Auto on the road, police flew senses.

जब सड़क पर खड़े ऑटो से निकला शव, पुलिस के उड़े होश

Thu, 08 Jan 2015 08:58 AM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
a dead body found in Auto on the road, police flew senses.

दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में 17 साल के एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अंकित मिश्रा के रूप में हुई है। बुधवार तड़के टैंक रोड पर खड़े एक ऑटो में किशोर का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस लूटपाट और आपसी रंजिश समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि अंकित अपने परिवार के साथ खालसा नगर, करोल बाग में रहता था। इसके परिवार में शरदचंद मिश्रा व अन्य सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से गायब हुआ तो वापस नहीं आया

a dead body found in Auto on the road, police flew senses.

किशोर के पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। अंकित स्कूल की पढ़ाई छोड़ने के बाद कुछ नहीं करता था। मंगलवार शाम को वह घर से घायब हो गया। परिवार उसकी तलाश करता रहा।

इस बीच सुबह करीब 6.30 बजे उसका शव ऑटो से बरामद हुआ। ऑटो के मालिक ने बताया कि देर रात को उसने अपने घर से चंद कदमों की दूरी पर ऑटो लाकर खड़ा कर दिया था।

इसके बाद अंकित ऑटो में कैसे आया, उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस अंकित के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed