फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A day before Diwali kidnapped businessman rescued by police, 2 criminals arrested

दिल्ली: दिवाली से एक दिन पहले अगवा करोबारी को पुलिस ने छुड़ाया, 2 बदमाश गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Nov 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
A day before Diwali  kidnapped businessman rescued by police, 2 criminals arrested
दिल्ली पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

पश्चिम विहार थाना पुलिस ने कारोबारी को अगवा कर लाखों रुपये की उगाही करने के आरोपी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने कारोबारी को सकुशल मुक्त करा लिया है। आरोपियों के पास से साढ़े 25 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान दरियागंज निवासी अजीम खान और कामरान खान के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि छह नवंबर को पीसीआर को सूचना मिली कि पश्चिम विहार के कारोबारी मलय रंजन बेहरा को बदमाशों ने अगवा कर लिया है। वह मूलरूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


एसीपी आकांक्षा यादव की टीम ने परिवार को कारोबारी को जान से मारने के लिए आए संदिग्ध नंबर को सर्विलांस पर लगाया। इसके बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि दरियागंज स्थित कॉफी रेस्टोरेंट में उनकी मलय से मुलाकात हुई थी। बातचीत में पता चला कि मलय निवेश के लिए पैसों की जरूरत रखने वाले लोगों के संपर्क में रहता है। संयोग से आरोपियों को पता चला कि मुंबई के बिल्डर को फाइनेंस की जरूरत है। सभी की दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान आरोपियों का बिल्डर और मलय से विवाद हो गया। उसके बाद आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। मलय से कम पैसे मिले इसलिए उसे बंधक बना कर रखा था। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर मलय को सकुशल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed