{"_id":"5aa613224f1c1bbd758b50da","slug":"a-daughter-killed-her-mother-due-to-lesbian-relationship-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला टीचर संग रहना चाहती थी बेटी, विरोध करने पर रॉड से मां की कर डाली हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टीचर संग रहना चाहती थी बेटी, विरोध करने पर रॉड से मां की कर डाली हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी से रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। महिला शिक्षक के साथ समलैंगिक रिश्तों करना मां को भारी पड़ गया। मां के विरोध करने पर बेटी ने अपनी ही मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। कविनगर थाना इलाके में महिला टीचर के साथ रहने से मना किया तो एक बेटी ने मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। 18 साल की बेटी अपनी महिला टीचर के साथ रहना चाहती थी और माता-पिता इससे नाराज थे।
विज्ञापन
मृतका के पति ने बेटी और उसकी टीचर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी बेटी और टीचर की तलाश कर रही है। सतीश कुमार राणा लालकुआं के पास मानसरोवर कालोनी में रहते हैं और ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
सतीश ने बताया कि उनकी 18 वर्षीया बेटी रश्मि संजय नगर के एक स्कूल में पढ़ती है। वहीं एक टीचर ने उससे नजदीकियां बना ली है और रश्मि को अपने साथ रखने का दबाव बना रही है। रश्मि की मां पुष्पा इसका विरोध करती थीं।
सतीश 9 मार्च को सुबह काम पर गए और तीन छोटे बच्चे स्कूल चले गए। घर पर मां-बेटी थीं। इसी दौरान रश्मि ने मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान हालत में छोड़कर चली गई।
स्कूल से लौटे बच्चों ने पिता को फोन किया तो पुष्पा को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह पुष्पा की मौत हो गई।