फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A criminal was arrested for shooting and killing a father who came to rescue his son.

Delhi NCR News: बेटे को बचाने आए पिता की गोली मारकर हत्या के आरोप में एक बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
नंद नगरी में बेटे को बचाने आए पिता की गोली मारकर हत्या करने का मामला, पिस्टल व तीन कारतूस बरामद
विज्ञापन

-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में 17 फरवरी की शाम को बड़े स्कूल के पास हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नंद नगरी इलाके में 17 फरवरी को झगड़े के दौरान बेटे को बचाने आए पिता मोहम्मद उमरदीन की गोली मारकर हत्या करने करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील उर्फ दीपू उर्फ नरेंद्र (34) को गिरफ्तार किया है। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व तीन कारतूस बरामद बरामद किए हैं। आरोपी सुनील के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, झपटमारी, हमला करने के आठ मामले पहले से दर्ज हैं। इसका भी पता लगाया जा रहा कि वारदात में और कौन-कौन शामिल थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल जारी है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि उमरदीन परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहते थे। बेटा तहजीम दसवीं कक्षा में पढ़ता है। वह बी-2 ब्लॉक में ट्यूशन पढ़ता है। मंगलवार शाम को वह ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। इस बीच वह ए-2 ब्लॉक, बड़े स्कूल के पास पहुंचा तो कुछ लड़के उसके तीन दोस्तों को पीट रहे थे। तेहजीन को आता देखकर उन लड़कों ने उसे भी रोक लिया और पीटने लगे। तेहजीन ने फौरन पिता को कॉल कर घटनास्थल पर बुला लिया था। उमरदीन अपनी पत्नी राबिया के साथ वहां पहुंचे। तेहजीन के माता-पिता को आता देखकर वहां मौजूद सरदार के भाई सुनील ने पिस्टल से गोली मार दी। 17 फरवरी को उमरदीन और उसकी पत्नी राबिश की शादी की 17वीं सालगिरह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article