फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A criminal wanted in murder case was arrested in Meerut after an encounter

Delhi: मेरठ में हत्या के मामले में वांछित बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली

Thu, 09 Oct 2025 03:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Oct 2025 03:15 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त आदिल की सीने में करीब तीन गोलियां मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। वर्ष 2024 में, उसने एक वसी नामक व्यक्ति पर भी फायरिंग की थी।

विज्ञापन
A criminal wanted in murder case was arrested in Meerut after an encounter
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेरठ, यूपी में हत्या के मामले में वांछित आरोपी हमजा पुत्र खालिद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने पीड़ित को उसके सीने में गोलियां मारने का वीडियो बनाया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। इसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल, तीन कारतूस और रानी बाग थाना क्षेत्र से चोरी की एक स्कूटी बरामद की गई है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि राधने वाली गली, ऊंचा सिद्दीकी नगर, लिसाड़ी गेट, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी आदिल पुत्र कामिल को उसके घर से उठाकर पास के एक जंगल में ले जाया गया। जहां उसके दोस्तों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस संबंध में मेरठ के लोहिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस भयावह घटना में पीड़ित को पिस्तौल से पास से सीने में तीन बार गोली मारी गई थीं। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड की गई थी था और 12 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 
विज्ञापन


आरोपी हमजा की पहचान मुख्य बदमाश के रूप में हुई थी। वह तब से फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी फरार बदमाश हमजा पुत्र खालिद के बारे में एसआई अंशु कादियान को 8/9 अक्तूबर की मध्यरात्रि को उसकी गतिविधियों के बारे में एक सूचना मिली। इंस्पेक्टर प्रदीप की टीम ने आधी रात को आरोपी को डीडीए जल बोर्ड बिल्डिंग, रोहिणी के पास एक स्कूटी पर जाते देखा गया। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में उसकी स्कूटी सड़क पर फिसल गई। भागने का कोई रास्ता न पाकर आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जबावी कार्रवाई में एसआई अंशु कादियान और हवलदार महिपाल ने अपनी सर्विस पिस्टल से एक-एक राउंड गोली चलाई। एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों के साथ मिलकर दोस्त की हत्या की थी-
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त आदिल की सीने में करीब तीन गोलियां मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। वर्ष 2024 में, उसने एक वसी नामक व्यक्ति पर भी फायरिंग की थी। इससे वह गोली लगने से घायल हो गया था। कुछ दिन पहले, उसके करीबी सहयोगी जुल्कमार को मेरठ पुलिस के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि वह मौके से भागने में सफल रहा और तब से फरार था। आरोपी हमज़ा एक कुख्यात बदमाश है और वह हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई जघन्य आपराधिक मामलों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed