फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A clothes presser attacked an ITBP jawan over a minor dispute.

Delhi NCR News: मामलूी विवाद में कपड़े प्रेस करने वाले ने आईटीबीपी जवान पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
- आरोप-हॉकी स्टिक से पहुंचाई चोट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कोटला मुबारकपुर इलाके की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में कपड़ों को लेकर शुरू हुई एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक, परसादी गली निवासी सोमबीर सिंह (42) आईटीबीपी में कार्यरत हैं। उसका सोनू (40) के साथ झगड़ा हो गया। सोनू पिछले दो वर्षों से सोमबीर के कपड़े प्रेस कर रहा था। 30 अप्रैल को सोमबीर नशे की हालत में अपनी ड्रेस लेने सोनू के पास पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बाद में यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सोनू ने सोमबीर के पैर पर हॉकी स्टिक से हमला कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सोमबीर और सोनू दोनों को एम्स अस्पताल लेकर गई। वहां, दोनों का मेडिकल जांच कराया गया। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article