फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A British national goes missing from Delhi airport

Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट से गायब हुआ एक ब्रिटिश नागरिक, पुलिस ने पुष्टि की... पर कहा कुछ नहीं

Fri, 07 Nov 2025 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 06:19 AM IST
विज्ञापन
A British national goes missing from Delhi airport
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

आईजीआई एयरपोर्ट से एक ब्रिटिश नागरिक के भागने से अफरातफरी मच गई। ब्रिटिश नागरिक बैंकाक से दिल्ली पहुंचा था और यहां से उसे एयर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट से लंदन जाना था। विमान के उड़ान नहीं भरने से वह पूरे दिन ट्रांजिट जोन में बैठा रहा। अगले दिन वह एयरपोर्ट से भाग गया। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसे तलाश रहीं हैं लेकिन उसका सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


नियम के मुताबिक वीजा नहीं होने पर विदेशी नागरिक ट्रांजिट जोन से बाहर नहीं निकल सकता है। ऐसे में ब्रिटिश नागरिक फिट्ज के बाहर निकलने के मकसद को लेकर दिल्ली पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि ब्रिटिश नागरिक 28 को बैंकाक से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। सीसीटीवी में दिखा िक 29 को इमिग्रेशन अराइवल एरिया में पहुंचा फिर अचानक सिटी साइड का रुख कर लिया। ट्रांजिट एरिया से उसे गायब देख सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। दिल्ली पुलिस का कोई अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं लेकिन घटना की पुष्टि जरूर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed