{"_id":"ba705f2451dad8f6c8922d5a2246c885","slug":"a-boy-with-threes-minor-girls-missing-in-faridabad-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मम्मी को क्या पता कि ऐसी सजा मिलेगी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मम्मी को क्या पता कि ऐसी सजा मिलेगी!
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस डे पर देर से घर लौटने पर मां का डांटना एक किशोर को अच्छा नहीं लगा। वह परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गया।
विज्ञापन
संजय कॉलोनी निवासी डालचंद महतो का 14 वर्षीय बेटा विवेकानंद 25 दिसंबर की सुबह मोहल्ले के बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने निकला था। शाम को देर से घर वापस आया तो मां ने डांट दिया।
इस पर विवेकानंद किसी को बिना कुछ बताए घर से निकल गया। बच्चे के वापस न लौटने पर परिजनों ने उसे रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां खोजा, लेकिन कहीं सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
डालचंद को आशंका है कि किसी ने उनके बेटे को अगवा कर लिया है। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि केस दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है।
दो किशोरियां भी लापता
दूसरी ओर सारन थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी 25 दिसंबर को घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई थी। पिता ने पर्वतीया कॉलोनी चौकी क्षेत्र निवासी नीरज पर बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। एसएचओ सारन ने बताया कि आरोपी और किशोरी की तलाश की जा रही है।
वहीं एसजीएम नगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी शनिवार की सुबह घर से निकली थी। पिता ने डबुआ कॉलोनी निवासी विनय पर बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी नौ दिसंबर की सुबह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता ने बेटी को पंद्रह दिन तक मिलने की सभी संभावित जगहों पर तलाशा, लेकिन निराशा हाथ लगी। एसएचओ सदर ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।