{"_id":"5832fa344f1c1bb504b3a2c6","slug":"a-49-yr-old-man-fainted-while-standing-in-bank-queue-hospital-declared-that-he-brought-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी ने छीनी एक और जिंदगी, लाइन में ही बेहोश होकर गिरने से शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी ने छीनी एक और जिंदगी, लाइन में ही बेहोश होकर गिरने से शख्स की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Nov 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी का आज 13वां दिन है और हर ओर नकदी को लेकर परेशानी आज भी कायम रही। नोटबंदी के चलते कई मौतों की बातें भी सामने आई हैं और ऐसा ही एक मामला आज दिल्ली में भी प्रकाश में आया।
विज्ञापन
सोमवार को राजधानी में बैंक की कतार में लगे एक 49 वर्षीय शख्स की मौत बेहोश होने के बाद हो गई। वह नजफगढ़ के एक बैंक के बाहर लाइन में लगा था।
जानकारी के अनुसार उसकी पहचान उत्तम नगर निवासी सतीश के रूप में हुई है। गौरतलब है कि सतीश नजफगढ़ के एक बैंक के बाहर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था कि वो बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
A 49 yr old man fainted while standing in bank queue in Najafgarh area, rushed to the nearest hospital where he was declared brought dead.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) November 21, 2016
#UPDATE Delhi: 49 year old who passed away after fainting in a bank queue in Najafgarh has been identified as Satish,resident of Uttam Nagar
— ANI (@ANI_news) November 21, 2016