फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9th class girl student molested in factory at delhi

नौवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का किया प्रयास, इलाके में तनाव की स्थिति

Fri, 15 Mar 2019 05:02 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Mar 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
9th class girl student molested in factory at delhi
सांकेतिक तस्वीर

ख्याला इलाके में बुधवार सुबह 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को अगवा कर एक फैक्टरी में ले जाकर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया और फैक्टरी पर पथराव कर तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन


लोगों को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत करवाया, लेकिन पीड़िता और आरोपी के अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 14 साल की किशोरी परिजनों के साथ ख्याला इलाके में रहती है। वह सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार सुबह छात्रा स्कूल जा रही थी। रास्ते में कार सवार एक युवक मिला, जिसने छात्रा को कार में बिठाकर उसे अगवा कर लिया। आरोपी छात्रा को लेकर जींस की फैक्टरी में ले गया, जिसे उसके परिवार वाले चलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी फैक्टरी में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच स्कूल नहीं पहुंचने पर परिवार को स्कूल से इस बात की जानकारी दी गई। 

परिवार वाले किशोरी की तलाश करने लगे। परिजन भी फैक्टरी के पास पहुंचे और पीड़िता को वहां से सुरक्षित निकाला। उसके बाद परिजनों के साथ-साथ इलाके के लोग गुस्से में आकर फैक्टरी पर पथराव करने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया।

उधर लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी को लेकर उग्र होने लगे और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बेकाबू होती देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने उग्र लोगों को शांत करवाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed