{"_id":"6a9ad8be257d93af26093158","slug":"99-projects-of-ndmc-are-monitored-every-week-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153483-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनडीएमसी की 99 परियोजनाओं पर हर हफ्ते नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनडीएमसी की 99 परियोजनाओं पर हर हफ्ते नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैशबोर्ड से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपनी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए निगरानी का नया तंत्र तैयार किया है। परिषद अब 99 नई और चल रही परियोजनाओं की हर सप्ताह समीक्षा करेगी। इसके लिए एनडीएमसी ने इन-हाउस डैशबोर्ड भी विकसित किया है।
एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि 99 परियोजनाओं की सूची तैयार कर ली गई है और इनकी साप्ताहिक आधार पर समीक्षा एवं निगरानी की जाएगी। डैशबोर्ड में प्रत्येक परियोजना की स्थिति दर्ज होगी। इसके जरिये काम में बाधा बनने वाले कारणों की पहचान के साथ संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जा सकेगी।
इसमें बॉटलनेक, देरी और परियोजना के परिणामों को भी ट्रैक किया जाएगा। नियमित समीक्षा के जरिये लंबित मामलों में त्वरित निर्णय लेने और प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
वहीं, एनडीएमसी ने नेहरू पार्क में पिछले 21 दिनों में किए गए सुधार कार्यों का भी ब्योरा साझा किया है। पार्क के भूरे और खराब हिस्सों को हरा-भरा करने का काम किया जा रहा है। बंद पड़े वाटर एटीएम को चालू किया गया है और सफाई व्यवस्था में सुधार किया गया है। पार्क के शौचालय अब सुबह समय पर खोले जा रहे हैं और उनके रखरखाव में भी सुधार किया गया है। दो बंद पड़े फव्वारों को भी दोबारा शुरू किया गया है। इसके अलावा ड्रिप इरिगेशन, जल संचयन और जीरो-वेस्ट कलेक्शन सिस्टम को भी बेहतर किया गया है।