फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   953 students got jobs under placement drive for vocational students in Delhi

Delhi Jobs: प्लेसमेंट ड्राइव में पहुंचे 1930 छात्र, मिली नौकरी, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है उद्देश्य

Mon, 07 Oct 2024 08:15 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 08:15 AM IST
सार

दिल्ली में वोकेशनल स्टडी के 953 छात्रों को नौकरी मिली है। दिल्ली सरकार की व्यावसायिक शिक्षा शाखा की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन
953 students got jobs under placement drive for vocational students in Delhi
रोजगार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली सरकार की व्यावसायिक शिक्षा शाखा की ओर से छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में लगभग 1930 छात्रों ने भाग लिया। इसमें से 1806 छात्रों ने साक्षात्कार दिया। इसके बाद कुल 953 छात्रों का अलग-अलग कंपनियों में चयन किया है। ड्राइव में 33 नियोक्ताओं ने भाग लिया। इनमें से विभिन्न ट्रेडों ने छात्रों को अवसर प्रदान किए। साथ ही, राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा वाले स्कूलों को कवर किया है। मुख्य प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करना था।
विज्ञापन

इस दौरान काउंसलिंग सेशन रखे गए, जहां छात्रों को बायो डेटा तैयार करने और मॉक साक्षात्कार के गुर सिखाए गए। इससे छात्रों को नौकरी के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद मिली। सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के तहत साल-दर-साल नामांकन में वृद्धि देखने को मिल रही है। जहां सत्र 2022-23 में 2 लाख 35 हजार छात्र थे। वहीं, 2024-25 के मौजूदा सत्र में 4 लाख 26 हजार से अधिक लोगों को  कौशल व व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। यह पिछले वर्ष 2023-24 की तुलना में 24 हजार छात्रों की वृद्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना उद्देश्य
शाखा से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को दुनिया के काम के लिए तैयार करना है। इसमें कौशल अंतराल को पाटना और रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक शाखा ने 2, 4 सितंबर को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं (वीटीपी), व्यावसायिक समन्वयकों और प्रशिक्षकों (वीटी) की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। पहल दिल्ली में चार रणनीतिक स्थानों पर आयोजित की गई थी, जिसमें पांच व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता (वीटीपी) एंकर पॉइंट के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रमुखों को सभी छात्रों, अभिभावकों, सीएमसी सदस्यों के ध्यान में लाने का निर्देश दिया है ताकि अधिक समग्र शिक्षा को बढ़ावा और कौशल शिक्षा के महत्व को उजागर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed