फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   93,166 seats allotted for 71,624 seats in 79 undergraduate programmes in DU

Delhi NCR News: डीयू में 79 स्नातक प्रोग्राम की 71,624 सीटों के लिए 93,166 सीटें आवंटित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
डीयू स्नातक दाखिला प्रक्रिया : स्नातक प्रोग्राम की पहली सीट आवंटन सूची जारी, सीटें खाली ना रहे, इसलिए किए गए अतिरिक्त आवंटन
विज्ञापन


-छात्रों को उनके डैशबोर्ड पर कॉलेज व कोर्स का किया गया आवंटन

-सीट स्वीकार करने पर ही अन्य राउंड में भाग ले सकेंगे छात्र

-पहले राउंड में सीट नहीं मिली, तो दूसरे राउंड की करें प्रतीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत 79 स्नातक प्रोग्राम के दाखिले के लिए पहला सीट आवंटन कर दिया। पहली सूची में 71,624 सीटों के लिए कुल 93,166 सीटें आवंटित की गई हैं। पहली सूची में सांध्यकालीन कॉलेजों में 80 से 100 फीसदी और 39 मिडल कॉलेजों में 20-30 फीसदी तक अतिरिक्त सीटों का आवंटन किया गया है। इस तरह से पहली सूची में कुल सीटें भर गई हैं। सीटों का आवंटन सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, सिख अल्पसंख्यक, पीडब्ल्यूडी, कश्मीरी विस्थापित, एकल कन्या व अनाथ श्रेणी के लिए किया गया है।

पहली सूची के तहत छात्रों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर कॉलेज व कोर्स आवंटित हुआ है। छात्र सीट आवंटन को अपने डैश बोर्ड पर देख सकते हैं। न्यूनतम आवंटन स्कोर और आवंटन रैंक भी यहां उपलब्ध होंगे। जो छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट हैं उन्हें 21 जुलाई तक अपने दाखिले को स्वीकार करना होगा। सीट स्वीकार नहीं करने पर छात्र आवंटन के अन्य राउंड में भाग नहीं ले सकेंगे। यदि किसी छात्र को पहले राउंड में सीट नहीं मिली तो उन्हें दूसरे राउंड की प्रतीक्षा करनी होगी जो कि 28 जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन


सीटें खाली न रहें इसके लिए आवंटन के पहले दौर में सभी कॉलेजों में सभी प्रोग्रामों के लिए 80-100 फीसदी और मिडल कॉलेजों में 20-30 फीसदी तक अतिरिक्त आवंटन किए गए हैं। जबकि नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में पहले ही राउंड में काफी सीटें भर जाती हैं, ऐसे में वहां अतिरिक्त आवंटन नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि पहले राउंड में करीब दो लाख 40 हजार योग्य उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर प्रोग्राम और कॉलेज संयोजन के आवंटन पर विचार किया गया था। इस आधार पर पहले सीएसएएस दौर में ही कुल 93,166 आवंटन किए गए हैं। इसके अलावा 1325 एकल कन्या श्रेणी में सीटें आवंटित की गई हैं। जबकि अनाथ श्रेणी में कुल 259 सीटें आवंटित हुई हैं। इनमें 127 छात्राओं और 132 छात्रों को सीटों का आवंटन किया गया है।

जिन छात्रों को पहले राउंट में सीट मिल गई हैं उन्हें 21 जुलाई शाम 4:59 बजे तक सीट को स्वीकार करना होगा। कॉलेजों में आवंटित उम्मीदवारों के आवेदनों की जांच कॉलेज स्वयं करेंगे। 22 जुलाई तक कॉलेज आवेदनों को मंजूरी देंगे। जिन उम्मीदवारों के आवेदन कॉलेज द्वारा स्वीकार हो जाते हैं उन्हें 23 जुलाई शाम 4:59 बजे तक फीस जमा करनी होगी। यदि कॉलेजों को उम्मीदवारों की ओर से कोई स्पष्टीकरण चाहिए तो वह मांग सकते हैं। कॉलेजों के स्पष्टीकरण का जवाब उम्मीदवारों को समय से देना होगा।


केवल वही उम्मीदवार दूसरे राउंड में भाग लेने के लिए अपग्रेड का विकल्प चुन सकेंगे जो फीस भुगतान सहित अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। इस बार डीयू में स्नातक दाखिले के लिए 3,05,357 छात्रों ने साइन अप किया। इसमें से करीब 2 लाख 40 हजार ने कॉलेज व कोर्स की वरीयता का चयन किया। सबसे ज्यादा 19,90,666 छात्रों ने बीकॉम ऑनर्स को विभिन्न कॉलेजों में अपनी पहली पंसद बनाया है। जबकि 38,795 छात्रों ने एसआरसीसी कॉलेज को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed