{"_id":"71f76a523a8076b961058f0fadcb30b5","slug":"91-thousand-of-fraud-made-by-the-master-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के मास्टर प्लान से लगाई 91 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के मास्टर प्लान से लगाई 91 हजार की चपत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 21 Jun 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना रोड स्थित पॉश सोसायटी में कंपनी का फर्नीचर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक अज्ञात युवक ने बेहद शातिराना तरीके से एक कंपनी का फर्नीचर बेचने के नाम पर 91 हजार की पेमेंट लेकर चपत हो गया।
विज्ञापन
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोहना रोड स्थित विपुल ग्रीन टावर में दिल्ली निवासी युवक का फ्लैट है।
विज्ञापन
इस फ्लैट को उसने एक निजी कंपनी को लीज पर दे रखा था। हालांकि कंपनी की तरफ से काम न किए जाने से उस फ्लैट को किसी दूसरे को किराये पर देने की बात चल रही थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता दिल्ली निवासी नितिन ने बताया कि चार दिन पहले एक युवक कंपनी कर्मचारियों के पास आया और उसने ऑफिस लीज पर लेने की बात कही। कंपनी कर्मचारियों को विश्वास में लेने के बाद उसने फ्लैट की चाबी ले ली।
आरोप है कि दो दिन पहले वह एक स्क्रेप व्यापारी को लेकर आया और 91 हजार में फर्नीचर का सौदा करके चला गया। स्क्रेप व्यापारी जब फर्नीचर लेकर जाने लगा तो सिक्योरिटी गार्ड ने रोक लिया।
व्यापारी ने जब बात बताई तो सारा राज खुल गया। फ्लैट मालिक से पूछताछ करने पर उसने ऐसे किसी भी व्यक्ति से बात होने की बात से इनकार किया। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद कंपनी कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत दी जिस पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।